Breaking News

जिले में अभी तक 948.49 मि.मी.औसत वर्षा दर्ज

शिवपुरी, 08 सितम्बर 2024/ शिवपुरी जिले में 01 जून 2024 से अभी तक 948.49 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज हुई है। जिले में गत वर्ष आज दिनांक तक 640.19 मि.मी.औसत वर्षा हुई थी।
भू-अभिलेख शिवपुरी के अधीक्षक ने बताया कि जिले की औसत वर्षा 816.3 मि.मी.है। गत वर्ष जिले में कुल 836.54 मि.मी.वर्षा रिकॉर्ड की गई थी। उन्होंने बताया कि अभी तक शिवपुरी में 866.60 मि.मी., बैराड़ में 1012 मि.मी., पोहरी में 899 मि.मी., नरवर में 1012 मि.मी., करैरा में 716.50 मि.मी., पिछोर में 956 मि.मी., कोलारस में 1232.30 मि.मी., बदरवास में 1044 मि.मी. तथा खनियाधाना में 776 मि.मी. वर्षा दर्ज हुई है।

admin1

Related Articles

Back to top button