Breaking News

पंचतत्व में विलीन हुईं श्रीमती शांति भाई यादव, अंतिम दर्शन को उमड़ा जनसैलाब

ग्राम एजवारा, तहसील बदरवास मैं हुआ अंतिम संस्कार

ग्राम एजवारा में आज सुबह एक भावुक माहौल में श्रीमती शांति भाई यादव (धर्मपत्नी स्व. श्री जगराम सिंह यादव “नेताजी”, पूर्व अध्यक्ष, जनपद पंचायत बदरवास) की अंतिम यात्रा निकाली गई।
सुबह करीब 11 बजे उन्हें पूरे विधि-विधान से पंचतत्व में विलीन किया गया।
मुखाग्नि उनके ज्येष्ठ पुत्र श्री जगदीश यादव ने दी।

अंतिम दर्शन के लिए भारी संख्या में गांववासियों, रिश्तेदारों, पड़ोसियों एवं शुभचिंतकों का जनसैलाब उमड़ पड़ा।
साथ ही कोलारस विधानसभा क्षेत्र की तमाम प्रमुख राजनीतिक हस्तियों ने भी उपस्थित होकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

वे डॉ. जयपाल सिंह यादव (पूर्व सिविल सर्जन, शिवपुरी) की भाभी थीं।
उनके पांच पुत्र—श्री जगदीश सिंह, शील कुमार सिंह, मिथिलेश कुमार सिंह, सतीश कुमार सिंह एवं सुनील कुमार सिंह—की वे पूज्य माताजी थीं।
साथ ही राजेश कुमार यादव,नरेंद्र यादव ,भूपेंद्र यादव भोले भैया की ताई जी थीं, जो सदैव उन्हें मातृवत स्नेह देती रहीं।

श्रीमती शांति भाई यादव एक सादगीपूर्ण, संस्कारी और समाजसेवी व्यक्तित्व की धनी थीं। अपने पति स्व. जगराम सिंह यादव “नेताजी” के साथ उन्होंने हमेशा जनसेवा और सामाजिक कार्यों को प्राथमिकता दी।

उनके निधन से न केवल परिवार, बल्कि समूचे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।
ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करे तथा शोकसंतप्त परिवार को यह दुःख सहन करने की शक्ति दे।

admin1

Related Articles

Back to top button