Breaking Newsखतौराराजनीति

दूषित पानी से मौतों पर कांग्रेस का अनोखा प्रदर्शन, विधायक के घर के बाहर घंटा बजाकर जताया विरोध

बदरवास: इंदौर में दूषित पानी पीने से अब तक 16 लोगों की मौत के मामले को लेकर कांग्रेस ने अनोखे तरीके से विरोध दर्ज कराया। कोलारस विधानसभा क्षेत्र के चारों ब्लॉक अध्यक्षों ने आज दोपहर खतौरा में स्थानीय विधायक महेंद्र सिंह यादव के गृह निवास के सामने जोरदार प्रदर्शन किया और घंटा बजाकर शासन-प्रशासन की संवेदनहीनता पर सवाल उठाए।
कांग्रेस नेताओं ने कहा कि इंदौर जैसे बड़े शहर में दूषित पेयजल के कारण लोगों की जान जाना अत्यंत गंभीर विषय है, लेकिन सरकार और जनप्रतिनिधि चुप्पी साधे हुए हैं। प्रतीकात्मक विरोध के माध्यम से उन्होंने पूछा कि क्या आम जनता की जान की कीमत भी सरकार के लिए मायने नहीं रखती।
ब्लॉक अध्यक्षों ने आरोप लगाया कि पेयजल की गुणवत्ता की नियमित जांच नहीं हो रही है, जिससे लापरवाही के चलते निर्दोष लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी। उन्होंने मृतकों के परिजनों को मुआवजा देने, दोषी अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई करने और पूरे क्षेत्र में शुद्ध पेयजल व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की।
प्रदर्शन शांतिपूर्ण रहा, लेकिन कांग्रेस नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ठोस कदम नहीं उठाए गए तो आंदोलन और तेज किया जाएगा। प्रदर्शन में बदरवास ब्लॉक अध्यक्ष अर्जुनसिंह इक्लोदिया, कोलारस ब्लॉक अध्यक्ष बलभद्र धाकड़, रन्नौद ब्लॉक अध्यक्ष विजय (मोनू) रघुवंशी, खरई ब्लॉक अध्यक्ष धनंजय सोनू शर्मा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

admin1

Related Articles

Back to top button