Breaking News

मुख्यमंत्री मोहन यादव के बाद, जिला कलेक्टर के आदेश पर उड़ान भरते पंचायत सचिव: आवारा मवेशियों को सड़क से हटाने की बजाय बना दिया VIP!

विधानसभा कोलारस मैं मुख्य मार्गो पर मवेशियों का कब्जा

कोलारस -गांव की सड़कें आजकल “पंचायत सचिव एयरलाइंस” के उड़ान मार्गों में तब्दील हो चुकी हैं। मुख्यमंत्री मोहन यादव के कड़े आदेश और जिला कलेक्टर की फटकार के बावजूद, आवारा मवेशी सड़क पर ऐसे टहल रहे हैं जैसे कि उन्होंने विशेष पासपोर्ट और टिकट खरीदे हों! पंचायत सचिवों ने मवेशियों को हटाने के बजाय उन्हें सड़क पर “विशेष अतिथि” का दर्जा दे दिया है।सूत्रों के मुताबिक, पंचायत सचिव मवेशियों के लिए एक खास “रात का पर्यटन” योजना भी तैयार कर रहे हैं, जहां मवेशी बेधड़क टहल सकते हैं। सचिव जी ने कहा, “मवेशी हटाना हमारी जिम्मेदारी नहीं, बल्कि उनकी सेहत और मनोरंजन का ध्यान रखना है।”स्थानीय नागरिकों ने अब अपने वाहनों के साथ-साथ एक मवेशी डिटेक्टर खरीदने की सलाह दी है, ताकि सड़कों पर सुरक्षा बनी रहे। वहीं, कुछ लोगों का मानना है कि अगला पंचायत चुनाव ‘सड़क से आवारा मवेशी हटाओ’ अभियान पर आधारित होगा।जैसे जैसे समय गुजर रहा है, ऐसा लगता है कि सचिवों ने मवेशियों के लिए लाल कारपेट बिछाने का ठेका ले लिया है!

admin1

Related Articles

Back to top button