Breaking News

संयुक्त निदेशक भारत सरकार ने किया मॉडल ग्रामों में भ्रमण

एक पेड़ मां के नाम अभियान अंतर्गत रोपा महोगनी का पौधा

शिवपुरी, 14 सितम्बर 2024/ दलहन विकास निदेशालय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय भारत सरकार भोपाल के संयुक्त निदेशक विपिन कुमार द्वारा गतदिवस कृषि विज्ञान केन्द्र शिवपुरी पर भ्रमण किया। उन्होंने प्राकृतिक खेती प्रदर्शन, प्रजनक बीजोत्पादन कार्यक्रम सोयाबीन प्रजाति राज सोया 24 का अवलोकन किया। एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत महोगनी का पौधा कृषि महाविद्यालय ग्वालियर से आये रावे छात्रों की सहभागिता में कृषि विज्ञान केन्द्र शिवपुरी में रोपित किया।
कृषि विज्ञान केन्द्र शिवपुरी के वैज्ञानिक डॉ.जे.सी.गुप्ता पौध रोग विशेषज्ञ एव डॉ.ए.एल.बसेड़िया वैज्ञानिक कृषि अभियांत्रिकी के साथ जिले के शिवपुरी, कोलारस एवं बदरवास विकासखण्डों में भ्रमण करते हुए मॉडल ऑइल सीड विलेज खरई एवं इंदार में कृषकों के प्रक्षेत्र पर प्रदर्शन तिलहनी फसलों में सोयाबीन प्रजाति राज सोया 18 एवं मूंगफली की उन्नत प्रजाति जीजेजी 32 सह उन्नत तकनीक का परंपरागत विधि से तुलनात्मक अध्ययन के लिए प्रक्षेत्र पर लगाये गये। तकनीकी के साथ प्रदर्शनों का अवलोकन एवं निरीक्षण भी किया तथा आवश्यक सुझाव एवं मार्गदर्शन दिया। कृषकों एवं कृषक महिलाओं से चर्चा करते हुए उनसे फीडबैक भी लिए गए।
कृषि विज्ञान केन्द्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख डॉ.पुनीत कुमार के साथ केन्द्र के अन्य वैज्ञानिकों एवं विशेषज्ञों के साथ केन्द्र की गतिविधियों को देखा एवं केन्द्र पर वित्तीय अभाव में हो रही समस्याओं के बारे में भी संयुक्त निदेशक को अवगत कराया तथा आवश्यक निराकरण हेतु आवेदन किया।
इस अवसर पर केन्द्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ.एम.के.भार्गव ने प्राकृतिक खेती के बारे में अवगत कराया। डॉ.पुष्पेन्द्र सिंह वैज्ञानिक एवं प्रक्षेत्र प्रभारी द्वारा प्रजनक बीजोत्पादन कार्यक्रम के बारे में जानकारी दी। इस अवसर पर अन्य स्टॉफ डॉ.एन.के.कुशवाहा, योगेश चन्द्र रिखाड़ी, सतेन्द्र गुप्ता, आरती बंसल एवं इंद्रजीत गढ़वाल भी उपस्थित रहे।

admin1

Related Articles

Back to top button