कोलारस-बजरंग दल के जिला सह संयोजक संदीप चौहान पर
भौंती थाने में झूठा मुकदमा होने पर बजरंग दल ने थाने का घेराव किया ।जिसमें शिवपुरी के अनेक क्षेत्रो से बजरंग दल कार्यकर्ता एकत्रित हुए, सैकड़ो कार्यकताओ के बीच लुकवासा खंड से अध्यक्ष हरिओम सिंह रघुवंशी ने नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने पुलिस थाने का घेराव किया तथा संदीप चौहान पर दर्ज झूठा मुकदमा दर्ज करने को गलत बताया तथा उसे वापस लेने की मांग की जिस पर पिछोर एस डी ओ पी श्री देवेंद्र कुशवाह जी ने झूठा मुकदमा वापस लेने का आश्वाशन दिया। आंदोलन के दौरान बजरंग दल लुकवासा के अध्यक्ष हरिओम सिंह रघुवंशी के साथ लक्ष्यपाल सिंह , विक्रम राजावत ,अरविंद जाटव , जगराम यादव आदि अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे
बजरंग दल संयोजक संदीप चौहान पर मुकदमा , बजरंग दल का प्रदर्शन
