
सहायक उप निरीक्षक ब्रजेश देवरिया गुना स्थानांतरित,विदाई समारोह में भावुक हुए सहकर्मी
शांत और सरल व्यवहार से जीता नगरवासियों का दिल
लुकवासा-पुलिस चौकी लुकवासा प्रांगण में आज उप निरीक्षक ब्रजेश देवरिया का विदाई समारोह आयोजित किया गया ,जिसमें नगर के गणमान्य नागरिक शामिल हुए, आपको बताते चले कि सहायक उप निरीक्षक ब्रजेश देवरिया का स्थानांतरण गुना हुआ है जिसका आदेश विगत माह पी एच क्यू से जारी हुआ है ,
सरल स्वभाव के लिए जाने जाते हैं सहायक उप निरीक्षक– विदाई समारोह में शामिल गणमान्य नागरिकों ने ब्रजेश देवरिया स्थानांतरण पर शुभकामनाएं प्रदान की एवम उनके सरल और सौम्य व्यवहार से नागरिकों के दिल में अलग स्थान बनाने एवम सेवा प्रदान करने के लिए आभार भी व्यक्त किया 
लुकवासा चौकी प्रभारी योगेंद्र सिंह सेंगर ने पदोन्नति एवम भविष्य के शुभकामनाएं दी
विदाई समारोह में भावुक हुए सहकर्मी -सहायक उपनिरीक्षक ब्रजेश देवरिया के सम्मान में आयोजित विदाई समारोह में कार्यक्रम के दौरान साथी पुलिसकर्मी भावुक दिखे , साथी कर्मियों के अनुसार देवरिया जी के अनुभव से बहुत कुछ सीखने को मिलता था !!
क्षेत्र में शांतिपूर्ण माहौल, सामाजिक सदभाव एक कानून व्यवस्था बनाये रखने के लिए देवरिया जी को सदा याद किया जाएगा !!
कार्यक्रम के दौरान लुकवासा के स्थानीय गणमान्य नागरिकों में लखन सिंह , बाबू लाल जी जैन , राकेश गुप्ता , राहुल गुप्ता, भाजपा मंडल अध्यक्ष ब्रजेन्द्र सिंह , मीडिया प्रभारी राहुल शर्मा , पत्रकार विशोक व्यास, प्रदीप सिंह राघवेंद्र सिंह , मनोज जैन , आशीष गर्ग , बजरंग दल अध्यक्ष हरिओम सिंह , लल्ला , सुमित सिंह , मेहबूब
इत्यादि उपस्थित रहे




