Breaking News

मासूम की मौत से लूकवासा में आक्रोश: इलाज में लापरवाही के आरोप, प्रशासन से निष्पक्ष जांच की मांग

लुकवासा के गोयल स्वास्थ्य केंद्र की घटना

शिवपुरी/कोलारस हलचल। कोलारस तहसील के लूकवासा में 8 वर्षीय मासूम की मौत के बाद पूरे क्षेत्र में आक्रोश है। परिजनों का आरोप है कि स्थानीय डॉक्टर गोविंद गोयल के इलाज के बाद बच्चे की हालत अचानक गंभीर हो गई। इसके बाद उसे शिवपुरी मेडिकल कॉलेज और फिर ग्वालियर रेफर किया गया, लेकिन उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

परिजनों का कहना है कि बच्चे की तबीयत इलाज के बाद तेजी से बिगड़ी और यह चिकित्सकीय लापरवाही का मामला है। उन्होंने दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। इस संबंध में परिजनों के वीडियो बयान, इलाज से जुड़े पर्चे और अन्य दस्तावेज़ होने का दावा किया गया है।

दूसरी ओर, कोलारस हलचल ने जब डॉक्टर गोविंद गोयल से संपर्क किया तो उन्होंने कहा कि “मरीज मेरे पास पहले से ही गंभीर हालत में आया था। मैंने बिना देर किए उसे तत्काल शिवपुरी रेफर कर दिया था।”

अब यह मामला दो अलग-अलग दावों के बीच खड़ा है। ऐसे में यह आवश्यक है कि स्वास्थ्य विभाग, जिला प्रशासन और पुलिस पूरे घटनाक्रम की निष्पक्ष जांच करें। यदि जांच में चिकित्सकीय लापरवाही, नियमों का उल्लंघन या अवैध चिकित्सा संचालन सामने आता है, तो संबंधित व्यक्ति के विरुद्ध कानून के अनुसार कठोर कार्रवाई की जाए।

यह मामला केवल एक परिवार का नहीं, बल्कि पूरे क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं की जवाबदेही से जुड़ा है। जनता की मांग है कि जांच निष्पक्ष, पारदर्शी और समयबद्ध हो, ताकि सच्चाई सामने आए और दोषी पाए जाने वाले व्यक्ति को कानून के अनुसार सजा मिले।

admin1

Related Articles

Back to top button